सावन मास के अंतिम सोमवार को मंदिरों में श्रृद्धालुओं का लगा तांता
पूजा अर्चना कर मांगी मनौती

औरंगाबाद( बुलंदशहर)सावन मास के अंतिम सोमवार को कस्बे और आसपास के सभी शिवालयों में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रृद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर अपने परिजनों की कुशल कामना की।
प्राचीन नागेश्वर मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, गायत्री सत्संग भवन स्थित शिवालय अजीजाबाद स्थित शिव मंदिर,ढाक मौहल्ला स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर आदि में श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपने ईष्ट महादेव की पूजा अर्चना कर बेलपत्र धतूरा फल पुष्प दूध चावल मेवा मिश्री आदि अर्पित कर श्रृद्धा पूर्वक नमन किया और अपने परिजनों की कुशल कामना की।
नागेश्वर मंदिर में मंदिर कमेटी ने श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरित कराया। मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री ने प्रसाद वितरण किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






