भाकियू(कृषक) ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नबाब सिंह नागर को सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा:आज भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरवीर सिह के नेतृत्व में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नबाब सिह नागर से मुलाकात की इस सम्बन्ध मे सगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की संगठन के पदाधिकारियों ने भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश नबाब सिंह नागर का उनके नोएडा स्थित आवास पर पगड़ी पहनाकर स्वागत किया एवं क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के संबंध में 7 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा जिसमें सर्किल रेट में बढ़ोतरी आबादीयो का निस्तारण 10% विकसित भूखंड नए कानून का लाभ क्षेत्रीय युवाओं को रोज़गार सहित आदि मांगों को प्रेषित किया नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किसानों को आश्वस्त किया है की जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे,
इस मौके पर हरवीर सिह , प्रताप नागर, ऋषिपाल कसाना,सतपाल नागर ,जीतू गुर्जर,देवेंद्र कसाना ,सरजीत नागर ,राकेश अवाना , रविन्द्र भाटी ,मनीष शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे!






