बुलन्दशहर
अखिल भारतीय वैश्य महिला संगठन की बोर्ड मीटिंग हुई संपन्न

बुलंदशहर:आज अखिल भारतीय वैश्य महिला संगठन की बोर्ड मीटिंग राज दरबार होटल में हुई जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों के लिए पंचायती गौशाला देवीपुरा 2 में जुलाई माह से एक निःशुल्क सिलाई केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र ही आरम्भ होने वाली है।
मीटिंग की अध्यक्षता श्रीमती सीमा मित्तल ने की एवं मार्गदर्शन श्रीमती सरला मित्तल एवं श्रीमती ममता गुप्ता जी किया,
रिपोर्टर नितिन सोनी






