छत्रपति शाहूजी जी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

बुलंदशहर :छत्रपति शाहूजी महाराज ने शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री माननीया अनुप्रिया पटेल जी के कुशल नेतृत्व में अपना दल (एस) उन्हीं के दिखाए सामाजिक न्याय के मार्ग पर पूरी निष्ठा से आगे बढ़ रहा है। अनुप्रिया पटेल जी समाज के हर पिछड़े और वंचित वर्ग को उसका हक और सम्मान दिलाने के लिए निरंतर संघर्षरत हैं उक्त विचार अपना दल एस बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने अपना दल एस के स्याना कैम्प कार्यालय पर आयोजित छत्रपति शाहूजी जी महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज के दिन हमें माननीया अनुप्रिया पटेल जी के हाथों को मजबूत करने और छत्रपति शाहूजी महाराज के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को और गतिशील बनाएं तथा पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने माननीया अनुप्रिया पटेल जी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए समाज सेवा और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार भुर्जी जिला अध्यक्ष,पुरुषोत्तम सैन जिला उपाध्यक्ष,कृष्ण कुमार जिला महासचिव,दीपक गौतम विधान सभा अध्यक्ष स्याना, गोपाल शर्मा जिला अध्यक्ष बौद्धिक मंच,भगवत जाटव जिला सचिव, डॉ प्रशांत माहुर जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा मंच,अशोक लोधी, राकेश कुमार,सौरभ कुमार, दीपक कुमार,सतीश लोधी युवा मंच, दुष्यंत कुमार, अमित कुमार, सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






