बुलन्दशहर

प्रधान संगठन की बैठक में वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक तैनात किए जाने की मांग 

19 मई को मुख्यमंत्री से मिलने कूच करेंगे लखनऊ

औरंगाबाद( बुलंदशहर )प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम प्रधानों ने एक स्वर से कार्यकाल पूरा होने पर वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही ग्राम पंचायतों का प्रशासक तैनात किए जाने की मांग की है। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने ग्राम प्रधान 19 मई को लखनऊ कूच करेंगे।

अखिल भारतीय प्रधान संगठन की अहम बैठक रविवार को टीवीएस फार्महाउस जाडौल में जिलाध्यक्ष चौधरी जगमालसिंह मावई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों ने एक स्वर से कहा कि समय से चुनाव नहीं होने के चलते ग्राम पंचायतों में प्रशासक तैनात किए जाने हैं। हमारी मांग है कि सभी ग्राम पंचायतों में वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक तैनात किया जाना चाहिए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलने प्रधान संगठन 19 मई को लखनऊ कूच करेगा। जिसमें ब्लाक जहांगीराबाद के सभी ग्राम प्रधान शामिल होंगे। प्रधान संगठन मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन उन्हें सौंपेगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी जगमालसिंह मावई, ब्लाक जहांगीराबाद अध्यक्ष योगेंद्र सिंह लोधी,महा सचिव अजीत सिंह, उपाध्यक्ष बब्लू, जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह लोधी सचिव विक्रम सिंह , उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह लोधी कुशल प्रधान मामचंद,प्रेम कालीचरण बब्ली, नरेंद्र सिंह रुक्मणी देवी मूलचंद अय्यूब सहित तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे ।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!