पैंतालीस हजार स्कूली बच्चों को खिलायी गई कृमि नाशक दवा
ब्लाक लखावटी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विशेष अभियान

औरंगाबाद (बुलंदशहर )राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शुक्रवार को ब्लाक लखावटी में लगभग पैंतालीस हजार स्कूली बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलायी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी की विशेष चिकित्सा टीमों ने विभिन्न स्कूलों में एलबेंडाजोल की गोली एक से उन्नीस वर्ष तक के बच्चों को खिलायी। मैडिकल आफिसर डॉ तहसीन रज़ा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य टीमों ने अस्पताल अधीक्षक डॉ हरेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन में सभी सरकारी गैर-सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में एलबेंडाजोल की गोलियां बच्चों को खिलायी। बच्चों को कृमि मुक्ति के उपाय और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। एस डी पब्लिक इंटर कालेज इस्माईला, प्राथमिक विद्यालय जीवंत आदि में डा तहसीन रज़ा डॉ निखत अफसाना डॉ हरेंद्र सिंह आदि ने दवा खिलाकर बच्चों को कृमि मुक्ति उपायों की जानकारी दी।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






