ग्रेटर नोएडा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में हुई विशेष प्रार्थना सभा

ग्रेटर नोएडा:जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष प्रार्थना सभा में कक्षा VII-‘अ’ के विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस विशेष सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति, एकता, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की भावना की जागृत करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या महोदया डाॅ० रेणू सहगल, हेडब्वाय मुदित पालीवाल और हेडगर्ल शताशा शर्मा और विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा झंडा रोहण से प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व तथा देश के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए।

सभा के दौरान कक्षा-3 की वेदांशी द्वारा देश भक्ति गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। देशभक्ति से ओत-प्रोत ये गीत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, साहस और बलिदान से परिपूर्ण था । विद्यार्थियों ने अपने भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण से सभी को यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और उनका पालन करने की जिम्मेदारी भी है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत एवं नृत्य रहा। जोश और उत्साह से भरपूर इन प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय की ओर से उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना श्रीमती नीति चक्रबर्ती द्वारा की गई तथा एकता, अनुशासन, सहयोग और जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!