जिलाधिकारी ने कोडा शमसाबाद गौशाला में पशुओं की दुर्दशा पर कठोर कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सचिव को किया निलंबित

औरंगाबाद( बुलंदशहर )जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कोडा शमसाबाद गौशाला में पशुओं की अस्वाभाविक मौतों और गौशाला की दुर्दशा पर संज्ञान लेकर पंचायत सचिव प्रदीप गोस्वामी को सस्पेंड कर दिया।
औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोड़ा शमशाबाद ब्लाक जहांगीराबाद गौशाला में बरती जा रही तमाम अनियमितताओं पर जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई की है। उन्होने ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप गोस्वामी को निलंबित करने के साथ साथ ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विदित हो कि कोड़ा शमशाबाद की गौशाला में पशुओं की अस्वाभाविक मौतों को लेकर विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं ने रविवार को कड़े रोष का इजहार करते हुए शासन प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की थी। विहिप नेताओं ने ग्रामीणों की सूचना पर गौशाला पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया था। जिलाधिकारी की कड़क कार्रवाई से क्षेत्र भर के गौशाला संचालकों में हड़कंप मच गया है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






