बुलन्दशहर

विहिप नेताओं ने कोडा शमसाबाद गौशाला में पशुओं की दुर्दशा के जिम्मेदार ठहराते हुए आठ के खिलाफ दी तहरीर 

पुलिस ने जांच कर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )कोड़ा शमशाबाद गौशाला में गौवंश की दुर्दशा और गौशाला की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए विश्व हिन्दू परिषद नेताओं ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस को लिखित तहरीर दी है। विहिप नेताओं ने पुलिस से तमाम उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच पड़ताल कर जिम्मेदार पाये जाने वालों के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है,

विश्व हिन्दू परिषद के जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख नितिन सिंघल, जिला प्रचार प्रमुख प्रीतमसिंह प्रखंड संयोजक मोनू आर्य ने थाना औरंगाबाद पर दी लिखित तहरीर में कहा गया है कि विकास खंड जहांगीराबाद थाना औरंगाबाद अंतर्गत ग्राम कोड़ा शमशाबाद गौशाला में पशुओं की दुर्दशा और गौ वंश अवशेष कुत्तों द्वारा खाये जाने की सूचना मिलने पर विहिप कार्यकर्ताओं ने गौशाला में पहुंच कर पशुओं की दुर्दशा और गौवंश अवशेष मिले पाये। एक गौ का इलाज पशु चिकित्सा अधिकारी ने विगत दिवस किये जाने की बात कही लेकिन रविवार को उसके अवशेष कुत्तों द्वारा खाये पाये गये। गौ शाला में पशुओं के उन्नीस टैग भी लावारिस हालत में पड़े पाये जिन्हें डिप्टी सी वी ओ अमित तौमर द्वारा जब्त किए गए।

तहरीर में गौशाला की दुर्दशा और पशुओं की अकाल मृत्यु के लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ जांच कर मामला दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की गई है। इनमें प्रदीप गोस्वामी सचिव, डॉ पारुल सिंह पशु चिकित्सक, अनिल तौमर डिप्टी सी वी ओ, उदय सिंह केयरटेकर,मटरु ग्राम प्रधान कोड़ा शमसाबाद, जयदेव गिरी ए डी ओ पंचायत ब्लाक जहांगीराबाद चतरु निवासी ग्राम रतनपुर थाना औरंगाबाद और लेखराज उर्फ भूरा पूर्व प्रधान ग्राम रतनपुर को नामजद किया गया है।

मामला अभी दर्ज नहीं किया गया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष सतीश चौधरी ने बताया कि सचिव प्रदीप गोस्वामी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ और विहिप नेताओं ने आठ के खिलाफ तहरीर दी है।जांच शुरू कर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!