पर्यावरण संरक्षण रैली निकाली
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरों में छठवें दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा लगाए गए सात दिवसीय विशेष सेवा शिविरों में छठवें दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
द्वितीय इकाई द्वारा ग्राम चरौरा मुस्तफाबाद में स्वयं सेवकों ने साफ-सफाई अभियान चलाया योगाभ्यास किया और प्रभात फेरी निकाल कर गांव वालों को सिंगल प्लास्टिक से दूर रहने और पर्यावरण संरक्षण अपनाने के प्रति जागरूक किया।
शिविर में खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई और गांव में सर्वेक्षण किया गया। महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी आयोजित हुई कार्यक्रम अधिकारी डा प्रशांत सिंह ने महिलाओं को सशक्त बनने के लिए आत्म निर्भर होना आवश्यक बताया। संचालन डिंपल जादौन ने किया।
प्रथम इकाई द्वारा पेमपुर शिविर में राष्ट्रीय गीत से छठवें दिन का शुभारंभ किया। योगाभ्यास और प्राणायाम किया गया छात्र छात्राओं ने घर घर जाकर संक्रामक रोगों के लक्षण और निदान बताये।
साइबर विषयक संगोष्ठी हुई जिसमें कृषि रसायन विज्ञान की सहायक प्राध्यापक डॉ अर्चना वर्मा ने मोबाइल प्रयोग में आवश्यक सावधानी बरतने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग से बचना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डा अरुण कुमार ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल