जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दनकौर में दो दिवसीय ‘नवाचार महोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन

दनकौर (गौतम बुद्ध नगर): जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान( डायट) दनकौर में 6 से 7 अक्टूबर 2026 तक दो दिवसीय ‘नवाचार महोत्सव-2026’ का गरिमामय आयोजन किया गया। संस्थान की प्राचार्या श्रीमती अर्चना गुप्ता के कुशल निर्देशन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अनिल कुमार के आवश्यक मार्गदर्शन में यह महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उत्कृष्ट मंच संचालन श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा किया गया।
महोत्सव में जनपद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट तथा माध्यमिक विद्यालयों से शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा भाषा, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों में शिक्षण-अधिगम को अधिक प्रभावी, रोचक एवं सरल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के टी.एल.एम. (Teaching Learning Material) एवं नवीन शैक्षाणिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया।
नवाचारों का निष्पक्ष एवं मानक-आधारित मूल्यांकन करने हेतु गठित निर्णायक मंडल में विषय-विशेषज्ञ प्रो. प्रदीप कुमार (कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बिलासपुर),डॉ. सीमा भाटी (असिस्टेंट प्रोफेसर, कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बिलासपुर),प्रो. श्रीकांत द्विवेदी (गलगोटिया विश्वविद्यालय) उपस्थित रहे
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दनकौर नगर पंचायत अध्यक्षा के प्रतिनिधि श्री दीपक कुमार एवं उनके सहयोगियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने शिक्षकों के सृजनात्मक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
विजेता प्रतिभागियों की सूची:
प्राथमिक स्तर:
प्रथम स्थान: निशि प्रिया (कंपोजिट विद्यालय बूढ़ा बिसरख),द्वितीय स्थान: रेनू चौहान (प्राथमिक विद्यालय वजीरपुर, बिसरख ब्लॉक),तृतीय स्थान: कल्पना (कंपोजिट विद्यालय जैतपुर)
उच्च प्राथमिक स्तर:
प्रथम स्थान: सुमन सिंह (कंपोजिट विद्यालय मामूरा, बिसरख ब्लॉक),द्वितीय स्थान: शालिनी सारस्वत (कंपोजिट विद्यालय रोनिजा, जेवर ब्लॉक),तृतीय स्थान: श्वेता कनौजिया (उच्च प्राथमिक विद्यालय लडपुरा, दनकौर)
माध्यमिक स्तर:
प्रथम स्थान: अंजू जैन (आदर्श हाई स्कूल, खटाना),द्वितीय स्थान: जितेंद्र गुप्ता (हरिद्वारी इंटर कॉलेज),तृतीय स्थान: प्रियंका बंसल (पटेल इंटर कॉलेज)
कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में नोडल अधिकारी श्री भोला कुमार, सह-नोडल श्री राजेश खन्ना एवं श्री भूपेंद्र सिंह सहित डायट के समस्त प्रवक्ताओं, कर्मचारियों तथा डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं का सराहनीय योगदान रहा।
प्राचार्या श्रीमती अर्चना गुप्ता ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे नवाचार शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम हैं।






