जयंती समारोह में किसानों के मसीहा बाबा टिकैत को किया नमन
किसानों के सम्मान,अधिकार एवं एकता को जारी रखा जायेगा संघर्ष

औरंगाबाद( बुलंदशहर )किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर आयोजित समारोह में भाकियू कार्यकर्ताओं ने श्रृद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए किसान हित में काम करने का प्रण लिया।
किसान यूनियन टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष वरुण चौधरी के कस्बा पुलिस चौकी के सामने स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर,बाबा टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि बाबा टिकैत ने किसानों को उनका हक, सम्मान और अधिकार दिलाने का अविस्मरणीय काम किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर किसानों को उनके अधिकार सम्मान और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर बाबा टिकैत को श्रृद्धा पूर्वक नमन किया।युवा जिलाध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि किसानों के सम्मान अधिकार एवं एकता के लिए बाबा टिकैत का संघर्ष और उनके विचार सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने किसानों के हित में समर्पित रहने का प्रण लिया।
ऋषभ भाटी, महेश कुमार डॉ राहुल अलाउद्दीन रविकुमार प्रशांत छोटे कुमार, शाहिद अली समीर ,वंश गूर्जर, राजीव गूर्जर सौरभ चौधरी कपिल चौधरी गगन चौधरी मौहम्मद जावेद सुभान गौरव कुमार कंछिद जोगेंद्र सैनी मंजर अली आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






