ग्रेटर नोएडा

ज्ञान भास्कर सम्मान समारोह अभियान का शुभारंभ, शिक्षा एवं कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

ग्रेटर नोएडा :वीर विराट एसोसिएशन द्वारा  “ज्ञान भास्कर सम्मान समारोह अभियान” का शुभारंभ किया गया। यह अभियान निरंतर संचालित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करना तथा युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ना है।

वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा एवं कौशल विकास के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अभियान के तहत B.F.C.T.I. स्मार्ट लर्निंग कंप्यूटर कोचिंग संस्थान के सहयोग से विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही फायर मॉक ड्रिल (Fire Mock Drill) का भी सफल आयोजन किया गया, जिसमें आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव, सुरक्षा उपायों एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया की जानकारी दी गई।

डॉ. अभिषेक ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे बड़ी शक्ति है। वीर विराट एसोसिएशन भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर बन सकें और समाज की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

वीर विराट एसोसिएशन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं समाज के जागरूक नागरिकों से इस अभियान से जुड़कर शिक्षा और सामाजिक उत्थान के इस मिशन को सफल बनाने का आह्वान किया।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!