बुलन्दशहर

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से पूर्व सभासद की अर्टिका गाड़ी हुई कबाड़ा 

दुर्घटना के बाद टृैक्टर चालक वाहन सहित भाग निकला ,बाल बाल बचे कार सवार दो युवक 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )स्टेट हाइवे पर शुक्रवार की देर शाम टृैक्टर ने विपरीत दिशा से आ रही एक कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद टृैक्टर टृाली चालक मौके से वाहन सहित भाग निकला। कार सवार दो युवक बाल बाल बचे।

पूर्व सभासद नईम कुरैशी की अर्टिका गाड़ी संख्या डीएल1सी एक्स 2947 शुक्रवार की देर शाम स्याना से वापस लौट रही थी। गाड़ी जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी मौहल्ला मुरादनगर कस्बा औरंगाबाद चला रहा था। गाड़ी में चालक का साथी भी था। स्टेट हाइवे पर सईदगढी के सामने औरंगाबाद की ओर से आलू लदी टृैक्टर टृाली ने गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी कबाड़ में तब्दील हो गई। ट्रैक्टर ट्राली सहित चालक मौके से भाग निकला। चालक जीतू को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस दुर्घटना करके फरार हुए चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!