दो माह से वेतन को तरसते आ रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
नहीं हो रही कोई सुनवाई, 21 से होगा कार्य बहिष्कार

औरंगाबाद( बुलंदशहर )एन एच एम संविदा कर्मियों ने लगातार दूसरे दिन काली पट्टी बांध कर दो माह से वेतन नहीं मिलने पर शांति पूर्ण तरीके से विरोध जताया। वेतन नहीं मिलने पर तमाम कर्मचारी काम बंद कर धरने पर बैठने वाले हैं।
उ प्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर जनपद बुलंदशहर में लगातार दूसरे दिन तमाम संविदा कर्मियों ने बाजुओं पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताते हुए कार्य किया। संविदा कर्मियों का कहना है कि वे अल्प मानदेय पर दिन रात स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने में संलग्न रहते हैं बाबजूद इसके दो महीने से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है जिसके चलते उनके परिवार गंभीर आर्थिक संकट में पड़ गए हैं। घर का किराया बच्चों की स्कूल फीस किताबें बिजली पानी के बिल तथा दैनिक जरुरत मदों में खर्च मुश्किल हो गया है।
संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार का कहना है कि जनपद में लगभग ग्यारह सौ से अधिक संविदा कर्मचारी चिकित्सक मैनेजमेंट स्टाफ, टैक्निशियन नर्स फार्मेसिस्ट सी एच ओ एवं पैरामेडिकल स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। कर्मचारियों में वेतन नहीं मिलने से तनाव और निराशा व्याप्त है। 12 मई को सी एम ओ को ज्ञापन देकर शीघ्र भुगतान कराने की मांग की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।अब 21 मई से कार्य बहिष्कार किया जायेगा। लेकिन जन हित में आपातकालीन सेवाओं को सुचारू रखा जायेगा।
विरोध दर्ज कराने वालों में डा तहसीन रज़ा डॉ संतोष गुप्ता डॉ योगेश शर्मा डॉ राकेश कुमार डॉ हरीओम माहुर डॉ अशोक कुमार डॉ हर्षिता डॉ उर्वशी डा गौतम लाल, डॉ निखत डॉ गजाला आफरीन डॉ मनोज यादव आदि तमाम चिकित्सक कर्मचारी शामिल रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






