ऐतिहासिक कदम:दनकौर नगर पंचायत ने गढ़ी मोहल्ले में 15 बीघा सरकारी जमीन को कराया कब्जामुक्त

ग्रेटर नोएडा:दनकौर नगर पंचायत ने बुधवार को ऐतिहासिक कदम उठाते हुए कस्बे के गढ़ी मोहल्ले में स्थित करीब 15 बीघा सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराकर जनता में साफ संदेश देने का प्रयास किया है कि आने वाले समय में नगर पंचायत कस्बे में नगर पंचायत की जमीनों को भी मुक्त करा कस्बे के सौंदर्य करण के लिए आगे कदम बढ़ाएगी,
आरोप है कि इस जमीन पर पिछले कई वर्षों से कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। नगर पंचायत अधिकारियों को इसकी जानकारी मिलने के बाद कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। बुधवार को नगर पंचायत की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को हटाया।
कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड ़ जमा हो गई। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने जमीन को खाली कराकर नगर पंचायत के कब्जे में ले लिया। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह ने ग्लोबल न्यूज 24×7 को बताया कि नगर पंचायत की सरकारी जमीन पर जहां-जहां कब्जा है, वहां कार्रवाई कर जमीन को कब्जामुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, इस कार्यवाही को लेकर कस्बेवासियों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है,






