
औरंगाबाद (बुलंदशहर)रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में गुरुवार को नेशन पब्लिक स्कूल में प्राथमिक वर्ग के बच्चों के लिए राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए नन्हे मुन्नों ने अपनी कल्पना और हुनर दिखाते हुए रंग बिरंगी शानदार राखियां बना कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने भाई बहन के प्यार और स्नेह से सराबोर शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को लुभाया।
राखी मेकिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व का इतिहास उद्देश्य और महत्व बताया और कहा कि भाई बहन का प्यार अनूठा और अमर है।
प्राथमिक वर्ग के बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार रंग-बिरंगी राखियां बना कर अपनी कल्पना शक्ति का मनमोहक प्रदर्शन किया,

प्रधानाचार्या और सहयोगी शिक्षकों ने बच्चों की बनाई राखियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। बच्चों ने कविता गीत आदि के माध्यम से भाई बहन के पावन प्यार की झलक दिखाई।
उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों की कल्पना शक्ति मनोबल और लगन को बढ़ावा मिलता है।
लोकेश वर्मा हिमानी गर्ग अवनी अग्रवाल रश्मि शर्मा आदि ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






