किसान एकता महासंघ किसानों की समस्याओं को लेकर दनकौर कोतवाली पर सौंपेंगे ज्ञापन

दनकौर: किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ रमेश कसाना के नेतृत्व मे जीतराम प्रधान के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता जग्गू नागर एवं संचालन राष्ट्रीय महासचिव अमित नागर ने किया इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष चौ अरविन्द सैकेटरी ने बताया कनारसी गाँव मे हुई किसान एकता महासंघ संगठन ने स्थानीय मुद्दों को उठाकर उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया बैठक मे किसानों की मुख्य माँग मुआवजे,आवादी निस्तारण, युवाओं को रोज़गार सहित शिक्षा चिकित्सा के मुद्दे को लेकर चर्चा हुई जल्द ही किसानों के मुआवजे,आबादी की समस्याओं एव स्थानीय युवाओं को रोज़गार यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण पर ज्ञापन सौपेगे जिले में लग रही कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोज़गार नही दिया जा रहा जिसको लेकर स्थानीय कंपनियों पर पर आन्दोलन किया जाएगा,
इस दौरान संगठन के विस्तार भी किया गया जिसमें प्रदेश प्रभारी पप्पू प्रधान को पदोन्नति कर हुए राष्ट्रीय प्रभारी बना गया व प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर तैनात बलजीत हवलदार को प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया इसके आलवा जीतराम प्रधान को प्रदेश उपाध्यक्ष,जीतन नागर,जग्गू नागर को प्रदेश सचिव,चौ प्रकाश,पप्पू नागर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनवीर प्रधान मेरठ मंडल प्रभारी, संजू गुर्जर को मंडल उपाध्यक्ष, जितेंद्र जिला प्रवक्ता, प्रशांत नागर युवा जिलाध्यक्ष, पंकज क़साना युवा जिला उपाध्यक्ष उनके अलावा मोनी,अमित, कपिल ,अरूण,अमन, आदित्य, हननू,आर्यन,पुनीत, आँसू ,जय, प्रिंस,सेकी दिपक,संजू ,सचिन,अनुज आदि सैकड़ों लोगों को संगठन में जिला स्तर पर विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई ,
इस मौके पर मास्टर इंद्रपाल सिह,सुरेंद्र नागर,मलखे नागर,प्रवीण पहलवान,करन सिह,जोगिंदर कसाना, संजय क़साना, दीपक नागर,प्रदीप कसाना,सरजीत कसाना ब्रहमसिंह,मुकेश राजपूत,कपिल शर्मा,कुलदीप राजपूत,सोनू कसाना सहित सैकड़ों नौजवान साथी एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे






