
औरंगाबाद (बुलंदशहर ) नेशन पब्लिक स्कूल शिवनगर औरंगाबाद में अंतरसदनीय कंप्यूटर प्रतियोगिता आयोजित हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। जूनियर वर्ग के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों गांधी सदन नेहरू सदन अशोक सदन तथा की टैगौर सदन के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी बौद्धिक तार्किक एवं स्मरण शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने पूछे गए सभी सवालों के सटीक उत्तर दिये। निर्णायक मंडल ने अंकों के आधार पर नेहरू सदन को विजेता घोषित किया।
प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने विजयी बच्चों को टृाफी तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन वैशाली और प्रियंका शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य प्रिया अग्रवाल ने बच्चों को आगामी प्रतियोगिताओं में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।संजू शर्मा लोकश वर्मा रश्मि शर्मा नवीन चौधरी कंचन वर्मा दीपा अग्रवाल निकेताअग्रवाल, शैलेन्द्र प्रताप सिंह संगीता शर्मा आदि ने बच्चों का मार्ग दर्शन किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल