अपराध

ज़हरीले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

पति देवर जेठ सास के खिलाफ दी लिखित तहरीर

औरंगाबाद (बुलंदशहर)गांव भीकमपुर की एक विवाहिता की ज़हरीला पदार्थ खाने से उपचार के दौरान नोएडा अस्पताल में मौत हो गई। जहां एक ओर मृतका के सुसराल वाले मृतका द्वारा स्वयं जहरीले पदार्थ के सेवन कर खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं वहीं दूसरी ओर मृतका के मायके वालों ने दहेज की खातिर सुसराल वालों द्वारा विवाहिता को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को पति सहित चार लोगों को नामजद करते हुए लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार गांव अख्तियारपुर निवासी महावीर सिंह की पुत्री लोकेश की शादी लगभग छः साल पहले भीकम पुर निवासी जुगनू सिंह के पुत्र जयप्रकाश उर्फ जे पी गूर्जर के साथ हुई थी । 23 सितंबर को लोकेश को औरंगाबाद निजी चिकित्सक के यहां उपचार हेतु लाया गया। चिकित्सक ने जहरीले पदार्थ के सेवन के चलते दशा नाजुक देख हायर सैंटर ले जाने की सलाह दी।परिजन उसे कैलाश हास्पिटल नोएडा ले गए जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान लोकेश की मौत हो गई। मृत्यु की सूचना पर मायके वाले अस्पताल पहुंचे जहां सुसराल पक्ष नदारत मिला। मृतका के पिता महावीर सिंह ने औरंगाबाद पुलिस को लिखित तहरीर देकर पति,सा, देवर और जेठ पर दहेज की खातिर अपनी पुत्री की हत्या जहर देकर करने का आरोप लगाया और मामला दर्ज करने की गुहार लगाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेजा है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!