बुलन्दशहर

नगर पंचायत कर्मचारियों ने खुद उठाया कूड़ा करकट

लगातार दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारी रहे हड़ताल पर

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रही। अपनी बिरादरी के अविवाहित युवक विक्की की असामायिक मौत से ख़फ़ा सैंकड़ों सफाई कर्मचारी गुरुवार को

विक्की की असामायिक मौत के लिए नगर पंचायत को जिम्मेदार ठहराते हुए काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए थे। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से पूरे कस्बे में जगह-जगह कूड़े करकट के ढेर लग गये थे। सफाई कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पहुंच कर उच्चाधिकारियों से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई और इंसाफ़ दिलाने की गुहार लगाई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से ख़फ़ा सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी काम नहीं किया और हड़ताल जारी रखी।

भीषण गर्मी में नागरिकों को हो रही असुविधा को देखते हुए नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों को काम पर लगाया गया। उन्होंने जेसीबी मशीन और टैक्टर ट्राली की मदद से जगह जगह जमा हुए कूड़े करकट के ढेर हटाये। विजय सिंह, नेमपाल सिंह,महेंद्र सिंह, नत्थी सिंह, आफाक,सलीम खान, रिंकू पंडित ,नईम अब्दुल्ला,,अबरार, कुलदीप लोधी, अख्तर अल्वी, सुखपाल शर्मा,गोलू शर्मा, शाहिद अल्वी ,शानू अल्वी, मोहित,मुख़्तार, नितिन वरूण चौधरी महावीर आदि काम पर जुटे। सभासद हिना,सभासद पति शहाजुद्दीन मेवाती, शकील अहमद, वकील अहमद आदि ने कस्बे की जनता को कूडे के ढेरों से निजात दिलाने की गरज से नगर पंचायत कर्मियों से अपनी देखरेख में काम कराया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!