बागपत

प्रवीण गोयल ने संभाली रोटरी क्लब अग्रवाल मंडी के अध्यक्ष पद की कमान

बागपत (उत्तर प्रदेश) अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रोटरी क्लब अग्रवाल मंडी, डिस्ट्रिक्ट 3100 के अधिष्ठापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण गोयल एवं उनकी कैबिनेट को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में 2026-27 की मंडल अध्यक्ष पायल गौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि 2028-29 के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष प्रीतिश कुमार सिंह ने अधिष्ठापन अधिकारी के रूप में उपस्थित होकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की तथा समाजहित में शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा से जुड़े कार्यों को और गति देने का आह्वान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण गोयल ने क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह रोटरी की सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के लिए उपयोगी एवं जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देंगे। इस अवसर पर सचिव हरिओम शर्मा, कोषाध्यक्ष बिनेश रूहेला, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता व विनोद गोयल, पूर्व अध्यक्ष राजीव गोयल, संजीव शर्मा, अंकुर शर्मा, विनेश रोहिल्ला, दीपक जैन, साधुराम मित्तल, दीपक गोयल, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, सारिका गोयल, प्रवीण चौधरी सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर विवेक जैन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!