क्षेत्रीय किसानों का धरना डूंगरपुर रीलखा गांव में आज चौथे दिन भी रहा जारी

दनकौर :बृहस्पतिवार 8 अक्टूबर को डूंगरपुर गांव के समीप क्षेत्रीय किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा धरने की अध्यक्षता चरण सिंह जी एवं संचालन जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने किया धरने पर बैठे किसानों ने बताया अपनी मांगों को लेकर क्षेत्र का किसान 5 अक्टूबर से दनकौर अनाज मंडी के समीप अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा है हुआ है किसानों ने आरोप लगाया धरने पर बैठे किसानों समस्याओं को सुनने के लिए अभी तक यमुना प्राधिकरण के अधिकारी किसानों के धरना स्थल पर सुनने के लिए नहीं पहुंचे हैं धरने पर बैठे किसान जल्द महापंचायत करने की घोषणा करेगा किसानो मुख्य मांगे आबादी निस्तारण,शिफ्टिंग के प्लॉट, गांव के चारों तरफ लाल डोरा बनाने की मांग रखी आज किसानों के धरने पर भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक मंच के सैकड़ो पदाधिकारी गण बॉबी नागर के नेतृत्व में समर्थन देने पहुंचे इनके अलावा भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर ने भी अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को अपना संपूर्ण समर्थन दिया इससे पहले भी कई किसान संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया जब तक मांगे का समाधान नहीं हो जाता है तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा,
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना किसान एकता महासंघ, जिला अध्यक्ष के किसान यूनियन अराजनीतिक दया प्रधान, रामवीर सिंह, हेमराज कसाना, नीरज कसाना, अतर सिंह प्रधान, सरजीत कसाना,पीतम सिंह, उधम कसाना, श्याम सिंह, प्रेम सिंह,पंकज कसाना प्रताप कसाना, प्रकाश कसाना, बलजीत हवलदार, रविंद्र कसाना सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे,






