साहित्य जगत

प्रयागराज के तीन साहित्यकारों का हुआ सारस्वत अभिनंदन

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने गढ़ा एक नया कीर्तिमान ,पुस्तकों का लोकार्पण और पत्रकारों साहित्यकारों का हुआ सम्मान 

प्रयागराज:भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने आज पुनः एक नया कीर्तिमान गढ़ते हुए महानगर के तीन वरिष्ठ साहित्यकारों का सारस्वत अभिनंदन किया और पुस्तक लोकार्पण तथा पत्रकारों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया ।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र के मुख्य आतिथ्य एवं सुप्रसिद्ध पाठ्य पुस्तक लेखक सर्वेश कांत वर्मा सरल की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस अभिनंदन समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ बालकृष्ण पांडेय राष्ट्रीय संरक्षक भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ और महोबा से आए वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष चन्द्र चौरसिया हेमबाबू सहित हाईकोर्ट इलाहाबाद में वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना सिंह एडवोकेट की गरिमामय उपस्थिति ने मंच की शोभा बढ़ा दी। डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय राष्ट्रीय संयोजक और डॉ जया मोहन वरिष्ठ साहित्यकार तथा डॉ राम लखन चौरसिया वागीश वरिष्ठ साहित्यकार का सारस्वत अभिनंदन किया गया।

महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल अलोपी बाग प्रयागराज के भव्य सभागार में आयोजित समारोह का सफल संचालन डॉ योगेंद्र कुमार मिश्रा विश्वबंधु ने किया।

मंचासीन अतिथियों द्वारा वाग्देवी मां सरस्वती को माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया गया और अभ्यागतों का स्वागत राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनेश कुमार पवन ने किया । समस्त सम्माननीय मंचासीन अतिथियों को माल्यार्पण अंगवस्त्र सम्मान पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया तत्पश्चात सीबीएसई बोर्ड पर आधारित कक्षा नौ की व्याकरण पुस्तक किंशुक हिंदी व्याकरण में स्थान मिलने पर तीनों रचनाकारों को महासंघ द्वारा प्रतीक चिन्ह अंगवस्त्र और अभिनंदन पत्र सादर समर्पित किया गया। फ़ूल मालाओं से लादकर भव्य अभिनंदन से तीनों रचनाकार अभिभूत एवं अपने उद्बोधन में भावुक हो गए।

सभी सम्मानित पदाधिकारियों और मचासीन अतिथियों ने अपने सारगर्भित आशीष वक्तव्य में अभिनंदित रचनाकारों को शुभकामनाएं दी और समुन्नत लेखन की कामना करते हुए कहा कि भविष्य में और अधिक उपयोगी रचनाओं के माध्यम से समाज और छात्रों को लाभान्वित करें। चित्रकूट से आए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सतीश बब्बा की सत्ताईसवीं पुस्तक बहू विना घर सूना कहानी संग्रह का लोकार्पण मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर रीवा से पधारे साहित्यकार अधिवक्ता रियाजउद्दीन खान ने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आजीवन सदस्यता ली। प्रधानाचार्य राधाकृष्ण मिश्र , शिव शंकर पाण्डेय , श्यामकृष्ण शुक्ल पिंटू जिला अध्यक्ष गंगापार , राजेंद्र पाण्डेय जिला अध्यक्ष यमुनापार पंकज गुप्ता जिला अध्यक्ष महानगर सहित विकास केलकर, प्रदीप सिंह , संगीता पटेल , मंजुला सिंह , केशव सक्सेना , हरीश वर्मा , कुंवर तौकीर अहमद खान , राम कुमार डॉ राम सुख यादव , डॉ रंजन पाण्डेय , पवनेश कुमार , ललित कुमार श्रीवास्तव , अभिषेक केसरवानी सहित अन्य सभी उपस्थित कवियों लेखकों साहित्यकारों पत्रकारों को सम्मान पत्र प्रदान किया गया। देश दर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रदीप सिंह ने आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!