बुलन्दशहर

कस्बे में भीषण जलभराव नगरपंचायत के तमाम दावों की खुली पोल 

मंदिर मस्जिद स्कूल कालेज जाना भी हुआ दुश्वार 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )औरंगाबाद कस्बे में मंगलवार को तमाम कस्बे में भीषण जल भराव हो जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। स्कूल कालेज मंदिर मस्जिद जाने वालों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह जगह हुए भीषण जलभराव ने नगरपंचायत के विकास कार्यों और डृनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी।

मंगलवार को हुई मात्र एक डेढ़ घंटे की बारिश से कस्बे की तमाम सड़कों पर लबालब पानी भर गया। तालाबों,पोखरो, और सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों और नगरपंचायत की लापरवाही के चलते मौहल्ला वाल्मीकि चौक नयी बस्ती नूर तालाब रोड़ बालका रोड मेन बाजार,गूली मौहल्ला नागेश्वर मंदिर रोड जंगलीपीर आदि तमाम स्थानों पर जलभराव हो गया।

स्थानीय लोगों को आशंका है कि यदि डृैनेज सिस्टम का यही हाल रहा तो कांवड़ मेला और महाशिवरात्रि पर्व कांवड़ यात्रा किस प्रकार सुचारू रूप से संपन्न हो पायेंगे?

दूसरी ओर नगर पंचायत के सर्वेसर्वा कस्बे का चहुंमुखी विकास कराने का दावा करते नहीं थक रहे। लोगों का तो यहां तक कहना है कि विकास के नाम पर लाखों कमाओ मौज उड़ाओ की नीति अपनाई जा रही है। यही हाल रहा तो आगामी कांवड़ यात्रा, कांवड़ मेला और महाशिवरात्रि पर्व पर भारी असुविधाजनक स्थिति का सामना श्रृद्धालुओं को करना ही पड़ेगा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!