ग्रेटर नोएडा

जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्राप्त किया व्यावहारिक ज्ञान

नई दिल्ली :जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल के कक्षा 11वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों ने 11 जुलाई को लॉयड कॉलेज में आयोजित शैक्षिक भ्रमण में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों से परिचित कराना तथा उनके व्यावहारिक ज्ञान का विस्तार करना था।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, ड्रोन प्रौद्योगिकी, लिथियम बैटरी निर्माण एवं उपयोग, तथा अन्य आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों एवं तकनीकों का अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को इन विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं तथा उनके प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।इस शैक्षिक भ्रमण ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान के प्रति रुचि तथा नई तकनीकों को समझने की प्रेरणा उत्पन्न की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू सहगल ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभवों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक सोच एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!