जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ओणम पर्व के उपलक्ष्य में किया विशेष प्रार्थना सभा

ग्रेटर नोएडा : आज जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में कक्षा VII ‘ब’ के विद्यार्थियों द्वारा ओणम पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस विशेष सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों को ओणम पर्व की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, लोक-संस्कृति, आपसी प्रेम, सद्भाव तथा एकता के महत्व से परिचित कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने ओणम पर्व के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए जानकारीपूर्ण एवं प्रेरणादायक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली अभिव्यक्ति के माध्यम से राजा महाबली, ओणम की परंपराओं तथा केरल की समृद्ध संस्कृति से सभी को परिचित कराया।
सभा के दौरान विद्यार्थियों द्वारा ओणम पर्व पर आधारित गीत, मनमोहक नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति दी गई। रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लास, उमंग और उत्सव की भावना से भर दिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता का सुंदर संदेश दिया तथा सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती हिमांशी अरोड़ा ने विद्यार्थियों को ओणम पर्व के पावन अवसर पर आशीर्वचन एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान करने तथा प्रेम, सौहार्द और एकता की भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रकार कक्षा VII-‘ब’ के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत यह विशेष प्रार्थना सभा ज्ञान, संस्कृति और मनोरंजन का सुंदर संगम रही तथा सभी के लिए एक आनंददायक एवं प्रेरणादायक अनुभव बनी।






