ग्रेटर नोएडा

वीर विराट एसोसिएशन ने संगठन मंत्री गोपाल बसु जी के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों के लिए किया सम्मान

ग्रेटर नोएडा: वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक जी की ओर से संगठन मंत्री श्री गोपाल बसु जी के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों के लिए हार्दिक सम्मान एवं शुभकामनाएँ दी,

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ग्लोबल न्यूज 24×7 को बताया कि वीर विराट एसोसिएशन के संगठन मंत्री  गोपाल बसु जी संगठन की सेवा, जनहित और सामाजिक सरोकारों के प्रति निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा किए गए कार्यों में प्रमुख रूप से

नदी पुनर्जीवन अभियान के माध्यम से जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयास।

सड़क अभियान के अंतर्गत जनसुविधाओं और बेहतर आवागमन के लिए आवाज़ उठाना।

युवा एवं मजदूर हितकारी कार्यों के माध्यम से श्रमिकों और युवाओं की समस्याओं को मजबूती से उठाना।

जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता और जरूरतमंद लोगों की सहायता।

जनहित के मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रशासन तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास।

राष्ट्रहित, समाजहित और संगठनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करना, प्रमुख है

राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक ने कहा कि“सेवा को संकल्प बनाकर, जनहित को अपना धर्म मानकर,गोपाल बसु जी निरंतर समाज और संगठन की मजबूती के लिए अग्रसर हैं।”

वैसे भी गोपाल बसु जी काफी लंबे समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,भारतीय जनता पार्टी  व सामाजिक व राजनीतिक स्तर पर समाज के सभी वर्गों में अपने कार्यों और स्वभाव के चलते अपनी एक अलग पहचान रखते हैं जिस कारण आगामी बिलासपुर नगर पंचायत के होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद पर इनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!