ग्रेटर नोएडा

शारदा विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान एवं जैव रसायन विज्ञान विभाग द्वारा “Future Technologies and Research: An Industry Perspective” विषय पर व्याख्यान का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा:शारदा विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान एवं जैव रसायन विज्ञान विभाग द्वारा “Future Technologies and Research: An Industry Perspective” विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के सीएसआईआर – आईआईआईएम के पूर्व निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक सलाहकार, प्रोफेसर राम विश्वकर्मा, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

अपने प्रेरणादायी व्याख्यान में प्रो. राम विश्वकर्मा ने भविष्य की उभरती प्रौद्योगिकियों, उद्योग एवं अकादमिक जगत के बीच बढ़ते सहयोग तथा अनुसंधान को समाज एवं उद्योग की आवश्यकताओं से जोड़ने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को बहुविषयक अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति, बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) तथा उद्योगोन्मुख अनुसंधान की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), हरित प्रौद्योगिकी, उन्नत सामग्री, जैव प्रौद्योगिकी तथा सतत विकास आधारित अनुसंधान वैश्विक प्रगति के प्रमुख आधार होंगे।

व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका प्रो. विश्वकर्मा ने अपने अनुभवों एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। इस सत्र ने प्रतिभागियों को उद्योग की अपेक्षाओं, अनुसंधान के वर्तमान अवसर तथा वैश्विक अवसरों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एवं साइंस की डीन डॉ पल्लवी गुप्ता तथा रसायन एवं जैवरसायन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अनुपम अग्रवाल ने इस व्याख्यान को विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर डॉ अनुपम अग्रवाल, डॉ नूपुर श्रीवास्तव, डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉ शशांक शर्मा, डॉ मृदुला, डॉ प्रीति जैन, डॉ आशीष, डॉ शिवानी प्रिया, डॉ प्रिया दास, डॉ परतपर सरकार, डॉ सयन्ति मंडल, डॉ सुमन मलिक, डॉ सुरेंदर, डॉ कविता खटाना, डॉ मणिदीपा आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!