बुलन्दशहर

बिना परमिशन काटे जा रहे थे पेड़ ,सी ओ के निर्देश पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया काम 

औरंगाबाद थाने की बगल में ही चल रहा था पेड़ों पर कुल्हाड़ा 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )औरंगाबाद थाने के नजदीक एक बाग में शनिवार को पेड़ काटे जा रहे थे। शिकायत मिलने पर क्षेत्राधिकारी सदर प्रखर पांडे ने थाना पुलिस को मौके पर भेजकर काम रुकवा दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने जांच पड़ताल कराकर कार्रवाई करने की बात कही।

एक ओर शासन प्रशासन पौधा रोपण अभियान चलाते नहीं थक रहा दूसरी ओर पेड़ों पर कुल्हाड़ा चलते देर नहीं लगती।

औरंगाबाद थाने के नजदीक एक बाग में शनिवार को कुछ लोगों ने पेड़ों की कटाई शुरू कर दी। पेड़ काटने वालों को पुलिस अथवा वन विभाग के अधिकारियों का कोई खौफ नहीं था। दिन दहाड़े पेड़ काटे जाते देख किसी ने क्षेत्राधिकारी सदर प्रखर पांडे को पेड़ काटे जाने की सूचना दी। श्री पांडे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस को मौके पर पहुंचकर पेड़ काटे जाने का काम रुकवा दिया।

वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चौधरी ने बताया कि सी ओ साहब के निर्देश पर काम रुकवा दिया गया है। मामला वन विभाग के अधीन है अतः इस मामले में कार्रवाई वन विभाग द्वारा ही संभव है।

वन रेंजर अनूपशहर मुजाहिद हुसैन ने कहा कि अमरुद के पेड़ काटे जा रहे थे और वन विभाग द्वारा अमरुद के पेड़ काटे जाने पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। डी एफ ओ डाक्टर हरेंद्र सिंह ने पूछने पर बताया कि फल हीन रोग ग्रस्त पेड़ काटे जाने की परमीशन दी गई है। जबकि शिकायत कर्ता का आरोप है कि आम और सीसम के पेड़ काटे जा रहे थे। वन अधिकारियों ने जांच पड़ताल कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!