बुलन्दशहर

युवाओं के प्रेरणास्रोत कबड्डी कोच कैप्टन जोगेंद्र सिंह का आक्समिक निधन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )क्षेत्र के युवाओं को निःस्वार्थ भाव से कबड्डी प्रशिक्षण देते आ रहे कैप्टन जोगेंद्र सिंह का आक्समिक निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 80 वर्ष थी। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सेहल में कर दिया गया। सैंकड़ों कबड्डी खिलाड़ी मौजूद रहे।

लखावटी में क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के नजदीक कबड्डी एकेडमी संचालक सेवा निवृत्त कैप्टन जोगेंद्र सिंह शुक्रवार को अपनी एकेडमी में युवाओं को कबड्डी प्रशिक्षण दे रहे थे। अचानक हृदय आघात से गिर पड़े। प्रशिक्षु युवा उन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कैप्टन जोगेंद्र सिंह के निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र के युवाओं में शोक की लहर दौड़ गई।उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सेहल ले जाया गया जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैकड़ों ग्रामीण और उनके शिष्य कबड्डी खिलाड़ियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके प्रयासों से अनेक युवा रेलवे, पुलिस और मिलिट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!