नोएडा

राघव ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय महिला स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित  

नोएडा:राघव ग्लोबल स्कूल सेक्टर 122 में बुधवार को फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर दो दिवसीय विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया,

इसमें फिजियोथेरेपिस्ट, अर्गोनॉमिस्ट एवं निदेशक डॉ. महिपाल सिंह द्वारा की गई है, जिसका उद्देश्य स्कूलों और कार्यस्थलों पर महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता फैलाना है।सत्र का संचालन ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट एवं प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुष्मिता भाटी ने किया। विशेषज्ञों ने छात्राओं को महिला स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों पर जानकारी देने के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण व्यायाम भी सिखाए।

राघव ग्लोबल स्कूल की पप्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका घोष के सहयोग से यह सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और खुले मन से अपने सवाल पूछे।

विशेषज्ञों और स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के सत्र स्कूलों और कार्यस्थलों पर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए ताकि किशोरियों और महिलाओं को सही जानकारी मिले और वे स्वस्थ जीवन जी सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!