ग्रेटर नोएडा

गौतम बुध नगर में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अगस्त क्रांति पर करेंगे आंदोलन

ग्रेटर नोएडा: गौतम बुध नगर के शिक्षा,चिकित्सा,खाद्य,आबकारी,खनन,परिवहन,विकास प्राधिकरणों एवं विभिन्न विभागों में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अगस्त महीने में करप्शन फ्री इंडिया संगठन अगस्त क्रांति के रूप में पूरे महीने इन सभी विभागों के खिलाफ आंदोलन करेगा। अगस्त क्रांति आंदोलन को सफल बनाने के लिए कासना स्थित दफ्तर पर बैठक कर ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा की गई।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न विभागों में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अगस्त महीने में अगस्त क्रांति के रूप में इन सभी दफ्तरों पर एक-एक दिवसीय आंदोलन करेंगे। अगस्त क्रांति के आंदोलन को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को ग्राम स्तर पर संगठन से लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में नए साथियों को संगठन की सदस्यता भी दी गई। अगस्त क्रांति के आंदोलन के दौरान इन विभागों के भ्रष्टाचार का खुलासा कर कार्रवाई की मांग करेंगे।

इस दौरान- बलराज हूंण प्रेम प्रधान गौरव भाटी सुरेंद्र तोमर रिंकू बैसला संदीप भाटी गगन प्रकाश यतेंद्र नागर बालेश्वर नागर दिनेश सिंह हरिओम रावल रोहतास नागर प्रमोद भाटी सुभाष नगर सुरेंद्र नागर प्रीतम पाल सिंह राठी संतोष नागर आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!