दनकौर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त बिलासपुर खंड में युवा एकत्रीकरण कार्यक्रम संपन्न

बिलासपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज बिलासपुर खंड में युवा एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर क्षेत्र के लगभग 80 युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में जिले के जिला प्रचारक मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संघ के पंच परिवर्तन अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, नागरिक शिष्टाचार, परिवार प्रबोधन सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण ही राष्ट्र निर्माण का आधार है तथा युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनना चाहिए।

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए अनुशासन, संस्कार और समाज के प्रति समर्पण की भावना आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने राष्ट्रहित एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिले के जिला कार्यवाह राजकुमार, खंड संघचालक नरेंद्र, खंड कार्यवाह गौरव संघी, अंकित भाटी, कुलदीप, आशुतोष, विकास, विक्रांत, रामपाल, संतोष, अरुण, प्रिंस गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।

रिपोर्ट घनश्याम पाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!