जीएनआईओटी में ‘AI एवं IoT Applications for Infrastructure Management’ विषय पर पांच दिवसीय एफडीपी का शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा: जीएनआईओटी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा NITTTR, चंडीगढ़ के सहयोग से “AI and IoT Applications for Infrastructure Management” विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का आयोजन 16 से 20 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के माननीय चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता जी, माननीय वाइस चेयरमैन श्री गौरव गुप्ता जी एवं संपूर्ण जीएनआईओटी प्रबंधन के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है। इस सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए संस्थान उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में जीएनआईओटी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के माननीय निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आधारभूत संरचना के विकास एवं प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के संयोजक एवं सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मोहित गुप्ता ने कहा कि AI एवं IoT तकनीकें भविष्य में सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगी। वहीं, सह-संयोजक डॉ. श्रीजा कक्कड़ ने शिक्षण एवं अनुसंधान में इन आधुनिक तकनीकों के उपयोग और उनके महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर मशीन लर्निंग, निर्माण क्षेत्र में AI के अनुप्रयोग तथा हाईवे आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिसके साथ पांच दिवसीय एफडीपी का शुभारंभ हुआ।






