बुलन्दशहर

विधायक संजय शर्मा ने किया जी एस कृषि सेवा केन्द्र का शुभारंभ 

महाराजपुर (शिवाली) में हुआ जी एस ग्रुप का विस्तार 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )जी एस ग्रुप की दूसरी शाखा जी एस कृषि केंद्र का शुभारंभ ग्राम महाराजपुर शिवाली में अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने फीता काट कर किया। उद्घाटन समारोह में पहुंचे विधायक का ग्राम प्रधान सुरजावली गजराज सिंह लोधी की अगुवाई में जी एस ग्रुप के संचालकों ने माल्यार्पण कर बुके भेंट कर स्वागत सत्कार किया। पूजा अर्चना के पश्चात विधायक ने कृषि सेवा केन्द्र का फीता काट कर शुभारंभ किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस कृषि सेवा केन्द्र के खुलने से स्थानीय किसानों को उत्तम बीज खाद और कृषि संबंधित आधुनिक उपकरण एक ही छत के नीचे सुगमता पूर्वक उपलब्ध हो सकेंगे। इससे क्षेत्र की कृषि उत्पादकता को भरपूर लाभ होगा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरजावली गजराज सिंह लोधी, डॉ मोहित कपासिया अमित प्रधान, अरविंद लोधी चरन सिंह सैनी ब्रजेश सैनी मैथिली सैनी रामू सिंह अजय प्रधान प्रेमराज शिवकुमार पाल हिमांशु लोधी प्रेमपाल डॉ मोहन चौधरी डॉ विष्णु दत्त शर्मा डॉ राहुल शर्मा नीरपाल सिरोही छोटू सिरोही भूरा शर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

जी एस ग्रुप संचालकों ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए क्षेत्रवासियों को बेहतर और विश्वसनीय सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!