ग्रेटर नोएडा

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने दादरी के क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गोवर्धन पूजा एवं शस्त्र पूजन

दादरी (गौतमबुद्ध नगर) अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम चिटहैरा में गोवर्धन पूजा एवं शस्त्र पूजन का कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और वीरता के भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दादरी ब्लॉक के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला मंत्री योगेंद्र भाटी, दादरी ब्लॉक अध्यक्ष रणसिंह भाटी, ब्लॉक उपाध्यक्ष अजीत सिंह भाटी, गांव अध्यक्ष दुष्यंत भाटी एवं हनुमान चालीसा केंद्र प्रमुख विनीत भाटी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष अजीत सिंह भाटी ने कहा कि हमारा गांव चिटहैरा हमेशा से ही वीरता, शौर्य और साहस का प्रतीक रहा है। गांव ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यहां के लोग सरकारी सेवाओं सहित विभिन्न उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चिठेड़ा एक जागरूक, सक्षम और सामाजिक रूप से सक्रिय गांव है।

उन्होंने कहा कि आदरणीय डॉ. प्रवीण तोगड़िया जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से हमने सैकड़ों लोगों की एक मजबूत टीम तैयार की है, जिसमें गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के कार्यकर्ता भी शामिल हैं। इसी सामूहिक प्रयास से दादरी ब्लॉक को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाया गया है। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक, संगठित और मजबूत बनाना है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समाज एवं राष्ट्रहित में अपना योगदान दिया जा सके।

अजीत सिंह भाटी ने आगे कहा कि यह क्षेत्र गुर्जर बाहुल्य है और यहां के लोग सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में काफी सक्रिय रहते हैं। क्षेत्र में हिंदू संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आयोजनों के प्रति लोगों का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले विजयदशमी के अवसर पर भी शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया था दीपावली पर लोक कल्याण के लिये हवन किया गया और अब गोवर्धन पूजा के साथ शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भी उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ है।

उन्होंने कहा कि संगठन का प्रयास है कि युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक जिम्मेदारियों और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहे तथा समाज में एकता, साहस और संगठन की भावना मजबूत हो।

कार्यक्रम का समापन पूजा-अर्चना एवं सभी कार्यकर्ताओं के आपसी सहयोग और संगठनात्मक एकता के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!