एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

दनकौर:आज एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और खुशी देखते ही बन रही थी।
शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए विशेष प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षकों ने मधुर गीत गाए, जिस पर बच्चे झूम उठे। इसके पश्चात मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिसे देखकर सभी बच्चे अत्यंत प्रसन्न हुए ,इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए कविता भी प्रस्तुत की गई।

बच्चों के मनोरंजन और सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न रोचक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और खूब आनंद उठाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में हँसी-खुशी का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को चॉकलेट तथा पेन-पेंसिल वितरित किए गए। बच्चों को उपहार पाकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गार्गी घोष कंसबनिक जी ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और उनके बेहतर भविष्य के लिए बहुत कामना की ।






