किसान मंच

किसानों के साथ MSP के नाम पर धोखा- कृष्ण नागर

दनकौर:केंद्र सरकार द्वारा छह फसलों की MSP में की गई मामूली बढ़ोतरी, खास तौर पर गेहूँ की MSP में मात्र ₹25 प्रति क्विंटल किसानोंकी बढ़ोतरी, किसानों के लिए बेहद निराशाजनक है।

एक ओर खेती की लागत लगातार बढ़ रही है—बीज, खाद, डीजल, बिजली, कीटनाशक और कृषि मशीनरी सभी महंगे हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर फसलों के समर्थन मूल्य में मामूली बढ़ोतरी करके किसानों की आय और उनकी बढ़ती लागत के बीच का अंतर कम नहीं किया जा रहा है।

किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए, ताकि खेती घाटे का सौदा न बने और किसान सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सके।

भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि किसानों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!