बुलन्दशहर

जगह जगह हुआ अन्नकूट प्रसादी वितरण 

श्रृद्धा भाव से मनाया गया गोवर्धन पर्व महोत्सव 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)गोवर्धन पर्व महोत्सव कस्बे और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रृद्धा भाव और धूमधाम से मनाया गया। जगह जगह अन्नकूट प्रसादी वितरण किया गया। हजारों लोगों ने श्रृद्धा भाव से गिर्राज बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पर्व के उपलक्ष्य में प्राचीन नागेश्वर मंदिर, गायत्री सत्संग भवन स्थित शिव मंदिर, मेन बाजार स्थित शिवालय,अजीजाबाद स्थित चामुंडा मंदिर, घासमंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला शिव साईं मंदिर परिसर में मंगलवार को अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाया गया। भोग लगाकर अन्नकूट प्रसादी वितरण किया गया। हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!