ग्रेटर नोएडा
दीपावली पर डॉ. राजीव नारायण मिश्रा से मिले भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पंडित सुनील तुगलपुरिया

ग्रेटर नोएडा भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मंडल के उपाध्यक्ष पंडित सुनील तुगलपुरिया ने गौतमबुद्धनगर के पूर्व जॉइंट कमिश्नर एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. राजीव नारायण मिश्रा के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की और दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर दोनों के बीच आत्मीय मुलाकात हुई। पंडित सुनील तुगलपुरिया को डॉ. मिश्रा का स्नेह, आशीर्वाद एवं बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
तुगलपुरिया ने डॉ. मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अनुभव, सहज व्यक्तित्व और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना भी की।
रिपोर्टर भगवत प्रसाद शर्मा






