बुलन्दशहर

सरस्वती विद्या मंदिर में वंदे मातरम का सामूहिक गान हुआ 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवनगर औरंगाबाद में शुक्रवार को वंदेमातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने वंदे मातरम का सामूहिक रूप से गायन किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि आज प्रातः ग्यारह बजे देश भर के पच्चीस हजार से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से ज्यादा विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिक एक समय एक स्वर और लय में संपूर्ण वंदे मातरम का सामूहिक रूप से गायन करने जा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य नई। पीढ़ी को वंदेमातरम की ऐतिहासिक यात्रा उसके राष्ट्रीय महत्व और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा दायक विरासत से जोड़ना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुलीचंद सैनी ने की मुख्य अतिथि राजीव कौशल स्वर्णकार रहे।

इस अवसर पर सभी बच्चों, शिक्षक शिक्षिकाओं अभिभावकों और गणमान्य लोगों ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम का गायन किया। भारत माता की जय के उदघोषों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!