रक्षाबंधन पर्व पर जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के परिजनों, माताओं, बहनों एवं बच्चों के साथ भावपूर्ण एवं गरिमापूर्ण आयोजन किया

दनकौर:आज जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में रक्षाबंधन पर्व का कारागार में निरुद्ध बंदियों के परिजनों, माताओं, बहनों एवं बच्चों के साथ भावपूर्ण एवं गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। 
इस रक्षाबंधन के अवसर पर समय 16ः00 बजे तक कुल 2466 माताओं एवं बहनों द्वारा कारागार में निरूद्ध अपने भाई/पुत्र से मुलाकात हेतु आये। इस अवसर पर माननीय कारागार मंत्री जी श्री दारा सिंह चैहान द्वारा जिला कारागाार गौतमबुद्धनगर का औचक निरीक्षण कर बंदियों से मुलाकात पर आये परिजनों को मा0 मंत्री जी द्वारा फल,बिस्कुट,पानी, खिचडी आदि वितरित की गयी, इस अवसर पर कारागार में निरूद्ध अपने भाई से मुलाकात करने हेतु आये कई बहनो द्वारा भावुक होते हुए उत्तर प्रदेश सरकार एवं मा0 कारागार मंत्री व कारागार प्रशासन द्वारा की गयी इस पहल हेतु धन्यवाद देते हुए प्रंशंसा की गयी। तत्पश्चात् मा0 कारागार मंत्री द्वारा कारागार की महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए महिला बैरक में निरूद्ध महिलाओ से उनका हालचाल जाना साथ ही कारागार में निरुद्ध ऐसी महिला बंदियों जिनसे रक्षाबंधन के अवसर पर कोई परिजन मुलाकात हेतु नहीं आया है, से मा0 कारागार मंत्री श्री दारा सिंह चैहान जी के द्वारा राखी बांधवाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए महिला बन्दियों को वस्त्र व मिठाई वितरित की गयी, साथ ही महिला बन्दियों के आश्रित कारागार में रह रहे उनके बच्चों को चाकलेट, बिस्किट आदि वितरित किया गया तथा मा0 कारागार मंत्री जी द्वारा उक्त महिला बन्दियों से उनके परिवार व केस आदि की गहनता से जानकारी प्राप्त की गयी तथा महिलाओं के कल्याण, सम्मान एवं पुर्नवास के प्रति भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नीतियों एवं योजनाओं के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया। इस पहल के माध्यम से महिला बंदियों में अपनत्व एवं भावनात्मक भावना को प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर बंदियों एवं उनके परिजनों के मध्य भाई-बहन के पवित्र स्नेह एवं पारिवारिक भावनाओं को सुदृढ़ करने हेतु कारागार में आए आगंतुकों के लिए समाज सेवी संस्थाओं अपराध निरोधक समिति उ0प्र0 ने फल,बिस्कुट भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा द्वारा खिचडी, इनर व्हील क्लब ग्रेटर नोएडा द्वारा फ्रूट जूस फ्रूटी एवं जेल प्रशासन द्वारा चाय बिस्कुट द्वारा विशेष व्यवस्थाएं कर वितरण भी किया गया।
आयोजन को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु समाज सेवी संस्थान, अपराध निरोधक समिति उत्तर प्रदेश, भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा एवं इनर व्हील क्लब के साथ जेल अधीक्षक श्री बृजेश कुमार, जेलर श्री संजय कुमार शाही एवं श्री राजेश कुमार मौर्य तथा अन्य कारागार अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सम्पूर्ण आयोजन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा की ओर से आने वाले लगभग 1500 लोगो को खिचड़ी वितरण की गई ।






