बी. आर. बाल विधा मंदिर स्कूल मे मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व

बुलंदशहर:नगर की सुप्रसिद्ध संस्था बी. आर. बाल विधा मंदिर स्कूल मे परिसर मे रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और परंपरा के साथ मनाया गया। छात्रों ने रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के प्रेम और सहयोग का संदेश दिया। शिक्षकों ने पर्व के समाजिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी।स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सबका हृदय जीत लिया और अंत में सभी ने भाईचारे का संकल्प लिया।
बी. आर. बाल विधा मंदिर स्कूल कोठी निर्भय निकेतन परिसर में नगर पालिका परिषद जहांगीराबाद एवं आईo टीo सीo मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, अटूट विश्वास और आपसी सहयोग का संदेश दिया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षकों ने रक्षाबंधन के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व मात्र भाई-बहन के स्नेह तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करता है।
बच्चों ने एक दूसरे को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे संस्कार और परंपराएं हमारी संस्कृति को मजबूत बनाती हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका जहांगीराबाद से आये आईo टीo सीo मिशन की टीम मौजूद रही।
रिपोर्ट -संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज 24×7






