
औरंगाबाद (बुलंदशहर )आदर्श शिक्षा सदन शिवाली में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में संजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्यांशी एवं रितिका क्रमश दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक डा मोहित कपासिया ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। उन्होने कहा कि तीज़ पर्व खुशी और उल्लास का पर्व है। श्रेष्ठ संस्कार से ही जीवन सुखमय बनाया जा सकता है।
प्रतियोगिता में सभी बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने संजना को प्रथम दिव्यांशी को द्वितीय तथा रितिका को तृतीय पुरस्कार विजेता घोषित किया।
दूसरी ओर डायमंड पब्लिक स्कूल जटवाई में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में कु खुशी प्रथम स्थान पर रही।निधि और शगुन ने क्रमश द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सूरजभान आर्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। राहुल आचार्य शिवम् गोयल आदि निर्णायक मंडल में शामिल रहे। जयवीर अनिल निर्भय सोनू तरूण कृष्ण पाल अश्विनी तान्या श्रृद्धा सिंह भावना शालू दीपांशी काजल ललिता प्रियंका कोमल आदि ने सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल