भ्रष्टाचारियों भारत छोड़ो के नारे के साथ जेवर तहसील में जबरदस्त प्रदर्शन

जेवर: गौतम बुद्ध नगर की जेवर तहसील में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार एवं कर्मचारियों अधिकारियों के घोर लापरवाह रवैया के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रेम प्रधान के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर तत्काल भ्रष्टाचार समाप्त करने की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभय सिंह को सौंपा।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं मा.दिनेश नागर ने बताया कि तहसील में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार एवं किसानों के साथ किया जा रहें शोषण अत्याचार के खिलाफ अगस्त क्रांति के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकालते हुए हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए भ्रष्टाचार को खत्म करने की मांग की। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि तहसील में किसान अपने कार्य कराने जाते है तो उन्हें कई दिन तक घुमाया जाता है जिससे परेशान होकर वो पैसे देने को विवश हो। तहसील में तैनात लेखपाल व अन्य कर्मचारी दाखिल खारिज,खसरा खतौनी कूरेबंदी पैमाइश एवं किसी भी प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर भ्रष्टाचार करते है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन अगस्त क्रांति पर भ्रष्टाचारियों तहसील छोड़ो,भ्रष्टाचारियों भारत छोड़ो के नारे के साथ भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा और यदि जल्द भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो बहुत बड़ा आंदोलन करप्शन फ्री इंडिया के बैनर तले किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तहसील में प्रार्थना पत्र प्राप्त करने हेतु एवं रिसीविंग देने के लिए खिड़की खोलने की भी मांग की गई।
इस दौरान मा.दिनेश नागर प्रेमराज भाटी,प्रेम प्रधान, कुलबीर भाटी, राकेश नागर, गौरव भाटी, आकाश नागर जितेंद्र, नरेश भाटी, सुशील अधाना,देवेंद्र प्रधान, मोहित अधाना बसंत भाटी, राजुकमार, मलखान सिंह यादव, कमल नागर, महेश नागर, सेनकी नागर, राजीव शर्मा आदित्य प्रधान विजय प्रधान हंस नागर हाशिम प्रधान अमन नागर कपिल संत रजत चौधरी आदि लोग मौजूद रहे ।