
जहांगीरपुर: आज पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर (गौतम बुद्ध नगर) में 2 वर्ष पश्चात नवनिर्वाचित प्रबंध समिति की प्रथम बैठक प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऐजवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। नवनिर्वाचित प्रबंध समिति की इस बैठक में नवनिर्वाचित प्रबंधक संजीव कुमार की उपस्थिति में कई प्रस्ताव किए गए। जिसमें मुख्य रूप से डिग्री कॉलेज की स्थापना और विद्यालय में इंटरमीडिएट (कक्षा 11 और 12) में *कृषि , वाणिज्य और गृह विज्ञान विषय की मान्यता कराकर नवीन शैक्षिक सत्र से ही तत्काल कक्षाएं संचालित कराना, विद्यालय के पठन पाठन को और अधिक प्रभावशील बनाने हेतु की चर्चा, परिषदीय परीक्षा – 2027 से पूर्व विद्यालय की साफ सफाई रंगाई – पुताई आदि मुख्य है।

इस बैठक में विद्यालय की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के अध्यक्ष ऐजवीर सिंह , प्रबंधक संजीव कुमार ,कोषाध्यक्ष – प्रियंक गौड़ ,उपाध्यक्ष – केशव शर्मा,सदस्यगण श्री जगपाल सिंह, उमेश वर्मा, बनबारी शर्मा, गणेशा शर्मा, प्रदीप, प्रवीन,श्रीमती सुनीता ,प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा और प्रबंध समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे ।






