बुलन्दशहर

नेशन पब्लिक में दो दिवसीय गुरु दक्षता कार्यक्रम का हुआ समापन 

शिक्षकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय “गुरु दक्षता” शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन किया गया। शिविर में शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से विषय विशेषज्ञों ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया ।

प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ गुरुवार को प्रशिक्षण विशेषज्ञों हरविंदर कौर एवं डॉ अर्पिता पी मुखर्जी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया।

आगंतुक अतिथि विषय विशेषज्ञों को विद्यालय चेयरमैन अंकुर अग्रवाल एडवोकेट, प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने बुके भेंट कर स्वागत सत्कार किया।

प्रथम दिवस के प्रशिक्षण सत्रों में सीबीएसई प्रशिक्षण प्रणाली एवं उत्कृष्टता केंद्रों की भूमिका, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत शिक्षकों के सतत् व्यावसायिक विकास, विद्यालय संबद्धता प्रणाली, आधारभूत संरचना विद्यालय स्तरीय समितियों और सीबीएसई की शैक्षणिक पहलों एवं संसाधनों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा कौशल शिक्षा, कौशल विषयों, कौशल केंद्रों तथा विद्यार्थियों को भविष्य के कार्यक्षेत्र के लिए तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

शनिवार को दूसरे दिन परीक्षा प्रणाली एवं क्षेत्रीय कार्यालयों की भूमिका, विद्यार्थियों के अभिलेखों में संशोधन, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा संबंधी प्रावधान, मूल्यांकन प्रक्रिया तथा सीबीएसई की सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली पर सत्र आयोजित किए गए। इसके अलावा विशेष परीक्षाओं, मीडिया एवं जनसंपर्क सीबीएसई के शैक्षणिक संस्थानों,ई साम्रगी एवं महत्वपूर्ण वेव लिंक पर विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण शिविर का समापन प्रतिभागियों के प्रति पुष्टि सत्र एवं समापन समारोह के आयोजन के साथ हुआ।

दोनों दिनों में विभिन्न गतिविधियों,समूह चर्चाओं एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से शिक्षकों को शिक्षण प्रणाली को अधिक रोचक, रचनात्मक एवं विद्यार्थी केंद्रित बनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, रचनात्मकता समस्या समाधान एवं व्यावहारिक कौशल विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने शिविर में प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को शिक्षकों के लिए सतत् व्यावसायिक विकास एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। प्रशिक्षक विषय विशेषज्ञों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!