ग्रेटर नोएडा

जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया ऐतिहासिक धरोहर लाल किला, दिल्ली का शैक्षिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा, जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा के कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों ने आज ऐतिहासिक धरोहर लाल किला, दिल्ली का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने लाल किले की ऐतिहासिक वास्तुकला, भव्य प्राचीर, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास तथा मुगलकालीन स्थापत्य कला का अवलोकन किया।

उन्होंने भारत के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी प्राप्त की। इस शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को ऐतिहासिक ज्ञान एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ, जो उनके लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!