जहारवीर मंदिर के पास कूड़े करकट के ढेर हफ्ते भर से नहीं हुई सफाई
सभासद की शिकायत पर ई ओ ने केयर टेकर को हड़काया ,फिर भी कूड़े को नहीं हटवाया गया ई ओ को भी बता दी धता

औरंगाबाद (बुलंदशहर)नगर पंचायत के एक सभासद ने अपने वार्ड की एक महत्वपूर्ण गली में हफ्ते भर से सफाई नहीं होने और कूड़े करकट के ढेर लगे होने की शिकायत अधिशासी अधिकारी से मिलकर की। सभासद की शिकायत पर ई ओ ने केयर टेकर को हड़काया तो उसने धता बताते हुए ई ओ को कह दिया कि कूड़ा दोपहर में ही हटवाया दिया गया था। शिकायत झूठी है। हक्के-बक्के सभासद ने पुनः मौके पर पहुंच कर कूड़े करकट को यथावत देख ई ओ को फोन कर मौके पर नजारा देखने को आमंत्रित किया। ई ओ मौके पर नहीं पहुंच सके और ना ही कूड़ा उठाया गया।
नगर पंचायत के कर्मियों की लापरवाही और हेकडी के चलते वार्ड छः की जहारवीर बाबा मंदिर वाली गली में हफ्ते भर से सफाई व्यवस्था ठप्प चली आ रही थी। इसी गली में कस्बे ही नहीं आसपास के क्षेत्रों में भी विख्यात मां चामुण्डा देवी का मंदिर भी स्थित है। वार्ड सभासद बब्लू लोधी ने सफाई व्यवस्था ठप्प होने पर सफाई कर्मचारी को फोन किया तो उसने कहा कि गाड़ी नहीं है इस कारण कूड़ा उठाया जाना संभव नहीं है। मामले की जानकारी सभासद ने नगर पंचायत कार्यालय में जाकर शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार से मिलकर दी तो उन्होंने सफाई केयरटेकर को हड़काया। केयर टेकर ने ई ओ को कह दिया कि कूड़ा दोपहर बारह बजे ही उठवा दिया गया था।
हक्के-बक्के सभासद ने पुनः गली में जाकर देखा तो कूड़ा ज्यों का त्यों पड़ा पाया। सभासद ने पुनः ई ओ को फोन कर मौके पर आकर कूड़े करकट को देखने की गुहार लगाई। लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। ना ई ओ मौके पर पहुंच सके और ना ही कूड़ा उठाया गया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






